दमोह: खजरी मोहल्ला में जुआ खेलने से मना करने पर उपद्रवियों ने घर पर किया पथराव, दो गंभीर घायल; कार के साथ भी तोड़फोड़
Damoh, Damoh | Jun 14, 2026 दमोह खजरी मोहल्ला में जुआ खेलने और गाली-गलौज का विरोध करने पर शराब के नशे में धुत युवकों ने एक परिवार के घर पर पथराव कर दिया। पीड़ित नरेंद्र अहिरवार के अनुसार करीब दो दर्जन लोगों ने हमला किया, जिसमें उनके पिता शंकर अहिरवार और पुत्र अभिषेक अहिरवार घायल हो गए। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।