नर्मदापुरम: राहुल गांधी के डर और आर्टिस्ट बयान के विरोध में भाजयुमो ने नर्मदापुरम में राहुल गांधी को भेजे खिलौने
लोकसभा में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर घमासान छिड़ गया है। राहुल गांधी द्वारा संसद में अपने बचपन के डर का किस्सा और खुद को “आर्टिस्ट” बताने वाले बयान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को करीब 5 बजे नर्मदापुरम में युवाओं ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए राहुल गांधी को खिलौने भेजे।