बहराइच: 12 जुलाई को आयोजित होगा वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ, मुख्य समारोह कटहा में होगा- डीएफओ बहराइच
बहराइच डीएफओ सुन्दरेशा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 अन्तर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ ‘जन जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी’ अभियान 12 जुलाई को मनाया जायेगा। वृक्षारोपण 2026-27 अन्तर्गत जहां पूरे प्रदेश में 35 करोड़ वहीं जनपद बहराइच में एक ही दिन में 63 लाख 12 हज़ार 600 पौधों को रोपित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।