मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन पर युवक का शव मिलने का मामला, भाई से घूमने की कहकर निकले मेडिकल संचालक की मौत बनी पहेली,जांच जारी।
मुरैना रेलवे स्टेशन पर आज मंगलवार सुबह मिले युवक के शव की पहचान सबलगढ़ निवासी 43 वर्षीय तरुण कुमार गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि वह मथुरा में भाई से मिलने गए थे और सुबह घूमने की कहकर निकले थे।कुछ देर बाद उनका शव स्टेशन पर मिला। जीआरपी पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।मर्ग कायम कर जांच जारी है।