गाज़ीपुर: गाजीपुर का पारा 43 डिग्री के पार, डीएम अनुपम शुक्ला का हाई अलर्ट, स्कूल टाइमिंग बदली, छोटे बच्चों के स्कूल बंद
गाजीपुर में आसमान से आग बरस रही है। हीट वेव ने जिले में हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं।तापमान 43डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम अनुपम शुक्ला ने स्कूलों का समय बदल दिया है, वहीं छोटे बच्चों के स्कूल बंद करने पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।प्रशासन ने लोगों से दोपहर में घर से बाहर न निकलने की अपील की है...