रामगंजमण्डी: चेचट में युवकों ने नशे में उत्पात मचाया, CCTV कैमरों में की तोड़फोड़
रामगंजमंडी के चेचट क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 5 से 7 युवक नशे की हालत में गलियों में घूमते हुए घरों और रास्तों पर लगे CCTV कैमरों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ करने लगे। मामला बीती देर रात का बताया जा रहा है। जिसका सोशल मीडिया पर घर के बाहर लगे कैमरे को तोड़ते हुए एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है।