इंदौर: पहलगाम में आतंकी हमले में इंदौर के परिवार पर हुई फायरिंग, मुखिया की हुई मौत
Indore, Indore | Apr 23, 2025 पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में इंदौर के नथानियेल परिवार ने अपने घर के वरिष्ठ सदस्य सुशील नथानियल को खो दिया है। सुशील नथानियल के भाई विकास ने बताया कि आतंकवादियों ने पहले सुशील को घुटनों पर बैठाया, फिर उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। जब उन्होंने अपना धर्म ईसाई बताया, तब आतंकवादियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया।