हरदोई: नुमाइश मेला कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष राम प्रकाश ने शाम को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 16, 2024 शनिवार को नुमाइश मेला कमेटी के अध्यक्ष राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम 7 बजे सुंदरकांड का पाठ रामलीला के बड़े पंडाल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाठ संगीतमय होगा और इसमें महिलाओं व पुरुषों की बैठने की व्यवस्था अलग-अलग की गई है। उन्होंने जनमानस से सुंदरकांड पाठ सुनने के लिए समय पर पहुंचने की अपील की है।