हरदोई: रामादल के पांचवें पड़ाव टड़ियावां स्थित साखिन में साधु संत महंतों का हुआ जोरदार स्वागत, 84 कोसीय परिक्रमा में दिखी आस्था
Hardoi, Hardoi | Mar 16, 2024 हरदोई में ऐतिहासिक 84 कोसीय परिक्रमा का पांचवा पड़ाव टड़ियावां स्थित साखिन था। जहां आज प्रातः साधु संतों का जत्था सीताराम के उद्घोष के साथ साखिन पहुंचा है। भोर होने से पहले ही साधु संतों के अखाड़े, रथ, पालकी, वाहन साखीन पहुंचने शुरू हो गए थे। हजारों की संख्या में संत महंतों की टोलियां बच्चे बुजुर्ग महिला सभी श्रद्धालुओं पहुंच रहे है।