हरदोई: प्रगति नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलता मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Hardoi, Hardoi | Mar 16, 2024 कोतवाली शहर इलाके के प्रगति नगर मोहल्ले में रहने वाले राजे शर्मा उर्फ पंकज की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई अरुण कुमार ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है।