हरदोई: मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया रोड जाम, घटना के संबंध में एएसपी नृपेंद्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 15, 2024 हरदोई में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक डेड बॉडी को नेशनल हाइवे पर रख कर परिजनों ने रोड जाम कर दिया। दरअसल ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांट कर वापस आ रहा था। हरदोई-शाहजहांपुर हाई-वे पर गुलामऊ पुलिया के पास तेज़ रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार अजय की मौत हो गई थी।