बीना: आगासौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिया तिगड्डा ग्राम देहरी से बोलेरो में भारी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त
Bina, Sagar | May 2, 2026 आगासौद थाना प्रभारी नितिन पाल जवानों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। तभी पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की बोलेरो से बीना से भानगढ़ शराब का परिवहन किया जा रहा है। तभी पुलिस ने पुलिया तिगड़ा ग्राम देहरी में घेराबंदी कर बोलेरो को पकड़ा। जिसमें पुलिस को तलाशी के दौरान 90 लीटर देसी शराब मिली।पुलिस ने अवैध शराब एवं कार को जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया।