जैतहरी: पेंशन के लिए भटक रही 80 वर्षीय वृद्धा, शिकायत लेकर पहुंचीं कलेक्ट्रेट
अनूपपुर। ग्राम पंचायत पगना निवासी 80 वर्षीय लाउंगी बाई पति नाथु ने वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। वृद्धा ने बताया कि लंबे समय से पेंशन बंद है, जिससे दैनिक जीवनयापन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र पेंशन चालू कराने की मांग की है।