बक्सर: बक्सर में रूद्रा गुरूकूल, परम फाउंडेशन एवं फाउंडेशन स्कूल के तत्वाधान में नशामुक्ति के खिलाफ चलाया गया अभियान
Buxar, Buxar | Jun 26, 2024 लोगों को नशे से मुक्त कराने और उन्हें जागरुक करने के उद्देश्य से रूद्रा गुरुकुल के रूद्रा युवाओं तथा सामाजिक संस्था परम फाउंडेशन एवं फाउंडेशन स्कूल के द्वारा अभियान चलाया गया। जिला स्विप आईकाॅन अभिराम सुंदर ने कहा कि 26 जून को हर साल दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगो को जागरूक किया गया।