पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के सरुपा बड़हरवा में छापेमारी कर पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में चंदन मंडल व आलोक दास शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने देसी पिस्टल-1, मोटरसाइकिल 1 व 2 मोबाइल बरामद किया है.