मोतिहारी: नयागाँव पानशाला चौक पर विविध कला विकास समिति के सदस्यों ने गजल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक सभा का किया आयोजन
मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन से क्षेत्र के कलाप्रेमियों में शोक है। सोमवार को नयागाँव पानशाला चौक पर विविध कला विकास समिति के सदस्यों द्वारा शोकसभा आयोजित कर गजल गायक स्व उधास को श्रद्धांजलि दी गई। समिति के अध्यक्ष आलम महमद ने कहा कि पंकज उधास का निधन संगीत जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। ऐसे महान गायक का जाना कलाप्रेमियों के लिए बहुत दुखदायी है।