कौंच: लोना गांव के पास बुलेट बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल उरई किया गया रेफर
Konch, Jalaun | Jul 30, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोना के पास गुरुवार दोपहर 2 बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय रमेशचन्द्र उपाध्यक्ष निवासी ब्यौना घायल हो गए। वह अपनी पत्नी मीरा देवी और नातिन के साथ कोंच से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें निजी वाहन से सीएचसी कोंच पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया हैं।