कोंडागांव: NH-चिचाड़ी पुल के पास भीषण सड़क हादसा, माजदा और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल
NH-30 चिचाड़ी पुल के पास शुक्रवार की सुबह माजदा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।छड़ से भरी माजदा वाहन जगदलपुर की ओर जा रही थी, वहीं गिट्टी से भरा ट्रक रायपुर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि माजदा में सवार 2 युवक छड़ के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई है और 3 घायल हो गए हैं।