पूर्णागिरि: टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय निशुल्क हृदय परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
रविवार को टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय में लायंस क्लब द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क हृदय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश के बरेली के जाने माने वेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरो नें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमे सैकड़ो मरीजों की जाँच कर उपयुक्त परामर्श दिए गये । इस आशय की जानकारी कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल से प्राप्त हुई।