बदनोर: इंद्रसागर तालाब पर संकट: अतिक्रमण और अनदेखी से जल धरोहर लुप्त होती, ग्रामीणों में रोष
Badnor, Ajmer | Jun 15, 2026
बदनोर। सोमवार शाम 6 बजे ग्राम पंचायत सारोठ स्थित ऐतिहासिक इंद्रसागर तालाब इन दिनों प्रशासनिक अनदेखी और अतिक्रमण की शिकायतों के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से उपेक्षा का शिकार हो रहा यह तालाब धीरे-धीरे अपनी मूल पहचान खोता जा रहा है। एक समय यह तालाब क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों के लिए वरदान साबित होता था, लेकिन वर्तमान में