जांजगीर: जांजगीर चांपा पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में अपराधियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, ASP उमेश कश्यप ने दी जानकारी
आज रविवार शाम 7 बजे के करीबन, जांजगीर चांपा ASP उमेश कश्यप ने बताया कि जिले में कानून- व्यवस्था* को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने विशेष दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान 90 वारंटियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है।