सहारनपुर: विश्व हिन्दू महासंघ ने वंदे मातरम् चौक घोषित करने की मांग को लेकर नगर निगम को सौंपा ज्ञापन
विश्व हिन्दू महासंघ की जिला इकाई ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे नगर निगम के महापौर को ज्ञापन सौंपकर शहर के किसी प्रमुख व व्यस्ततम चौक को “वंदे मातरम् चौक” घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि “वंदे मातरम्” के उद्घोष से देशवासियों में ऊर्जा, देशभक्ति और समर्पण की भावना का संचार होता है।