चांदवा: हेसला निवासी सिंधु मुंडा की मौत के तीन साल बाद भी मुआवजा नहीं मिला: पत्नी
चंदवा प्रखंड के हेसला गांव निवासी स्व सिंधु मुंडा की पत्नी ने सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे कहा कि पति की मृत्यु के तीन साल बाद भी न तो मुआवजा और नाही मृत्यु प्रमाण पत्र मिला।इस मामले की जानकारी लेने दौरे पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव पहुंचे थे।