कैराना: कांधला में खंद्रावली पुलिया के निकट मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर महताब उर्फ बेचैन ढेर हुआ
Kairana, Shamli | Jun 26, 2026 शामली एसपी एनपी सिंह ने शुक्रवार प्रात: करीब नौ बजे बताया कि आदर्शमंडी थाना क्षेत्र में किसान से लूट की घटना हुई थी। इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में कांधला थाना क्षेत्र में खंद्रावली पुलिया के निकट पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश महताब उर्फ बेचैन निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना गंभीर रूप से घायल हो गया और मौत हुई।