नावकोठी: हसनपुर बागर में कांग्रेस कमेटी की बैठक, सभी पंचायतों में कमेटी गठन पर चर्चा
हसनपुर बागर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निशा शर्मा ने किया। उन्होंने सभी पंचायत में पंचायत अध्यक्ष और प्रखंड कमेटी का गठन करने की घोषणा की।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुरेश पासवान शिव शंकर सिंह श्री राम सिंह आदि मौजूद थे।