जामताड़ा: जामताड़ा से प्रधान जिला न्यायाधीश राधा कृष्ण का स्थानांतरण, भावभीनी विदाई
जामताड़ा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण का स्थानांतरण डाल्टनगंज हो गया है। शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में बार और बेंच ने उनकी भावभीनी विदाई दी। उनके नेतृत्व और कार्यशैली की न्यायिक परिवार ने जमकर प्रशंसा की।