बरेली: बरेली में पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा, घर के बाहर जहर खाकर दी जान; कुलदीप मौत मामले में पत्नी और साली गिरफ्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में चर्चित कुलदीप गोस्वामी मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी गुंजा कुमारी और साली रीना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता सत्यपाल गोस्वामी की तहरीर पर दोनों समेत चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि कुलदीप को फैसले के नाम पर बुलाकर प्रताड़ित