अनूपपुर: सोननदी किनारे जंगल में आग, सहायक आयुक्त और कलेक्टर बंगले तक पहुंची, दमकल ने की पानी की बौछार
जिला मुख्यालय के कलेक्टर निवास से सेट सहायक आयुक्त विकास विभाग के पीछे जंगल में बुधवार की दोपहर अचानक आग भड़क गई। जो कुछ ही समय बाद सहायक आयुक्त कार्यालय आदिवासी विभाग के पीछे पहुंच गई। वहां झाड़ियां के साथ खड़े पेड़ों को भी अपनी आगोश में समेट लिया। कार्यालय के पीछे आग की लपट और धुएं की गुबार को उठता देख कार्यालय के कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।