कुंभराज के मृगवास थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने खोज लिया। 31 जनवरी को थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने कहा, 23 जनवरी 2026 को लापता लड़की के पिता ने 24 जनवरी को रिपोर्ट की। पुलिस ने लगातार खोजबीन की। 30 जनवरी को सूचना पर लड़की को दस्तयाब किया। विधिवत कार्यवाही के बाद बाल कल्याण समिति गुना में पेश किया, जहा से परिजनों को सौंप दिया है।