बड़ौद: डग मार्ग पर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ से भरा आईसर वाहन किया जब्त, थाना परिसर में हो रही है जांच
एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह द्वारा आज सोमवार सुबह 10.30 बजे जानकारी देकर बताया कि पुलिस को एक संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने डग मार्ग पर घेराबंदी कर आईसर वाहन को रोका।तलाशी के दौरान वाहन में अवैध मादक पदार्थ पाया गया,जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में एसडीओपी ने बताया कि वाहन को थाना परिसर में रखकर विस्तृत जांच की जा रही है