मैनपुरी: शीतला देवी मंदिर में लगे मेले में झूला झूलते समय गिरा युवक, जिला अस्पताल में उपचार जारी
मैनपुरी के शीतला देवी मंदिर में लगे मेले में एटा जिले के मलावन निवासी सुधीर पुत्र मुन्नालाल अपनी पत्नी के साथ झूला झूल रहे थे तभी वह अचानक से झूले से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए घायल सुधीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया वहीं सुधीर के परिजनों ने झूला मालिक पर झूले में व्यवस्था न होने के चलते सुधीर के घायल होने का आरोप लगाया