हुसैनगंज: सहूलि चट्टी से कुछ दूरी पर डेढ़ लाख रुपये व मोबाइल लूट मामले में लखराव के पीड़ित ने हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली चट्टी से कुछ ही दूरी पर लखराव के रहने वाले बृजेश कुमार जो हिंदुस्तान फील्ड सर्विस में सेल्स मैन के तौर पर काम करते है, उनसे डेढ़ लाख रुपये व मोबाइल लूट की घटना को चार अज्ञात बदमाशों के द्वारा अंजाम दिया गया है। इस मामले में उन्होंने हुसैनगंज थाने में पहुंचकर गुहार लगाई है और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।