ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में बीच सड़क पर जमकर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। महिला, लड़की और युवक के बीच हुआ विवाद अचानक बवाल में बदल गया और लाठी-डंडे चलते दिखे। सड़क पर देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।