बैराड़ थाना क्षेत्र के धौरिया रोड पर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के कीमती जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।हरिगोविंद वर्मा निवासी धौरिया रोड ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। यह जानकारी रविवार दोपहर 3 बजे प्राप्त हुई है।