छोटी सरवन: ग्राम रथ अभियान के तहत मकनपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर, समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश
ग्राम रथ अभियान के तहत जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव छोटी सरवन उपखंड क्षेत्र के गुरुवार दोपहर 2:30 बजे मकनपुरा गांव पहुंचे। इस दौरान ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम का अवलोकन किया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं।