बरेली: बांग्लादेशी नेता के बयान पर बरेली से मौलाना का तीखा जवाब, कहा- भारत के अंदरूनी मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं
बरेली से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी नेता नूरुल हुदा के उस बयान पर कड़ा एतराज जताया है, जिसमें पश्चिम बंगाल को आजाद घोषित करने की बात कही गई थी। मौलाना बरेलवी ने साफ शब्दों में कहा कि भारत के अंदरूनी मामलों में किसी भी विदेशी संगठन का हस्तक्षेप कतई बर्दा