मखदुमपुर: नगर पंचायत मखदुमपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 से अधिक युवाओं को किया गया सम्मानित
नगर पंचायत मखदुमपुर एवं प्रगतिशील युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार के दिन 11 बजे से 3 बजे तक प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार, सेना बहाली तथा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।