धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर थाना क्षेत्र के चांदटोला में बुधवार की रात्रि लगभग आठ बजे अचानक हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। शांत माने जाने वाले इस गांव में हुई इस वारदात ने लोगों को सहमा दिया और देर रात तक गांव में घटना की चर्चा होती रही।