बीना: जेपी पावर प्लांट में चुने घरों से चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुराई
Bina, Sagar | Jul 31, 2026 जेपी पावर प्लांट की कॉलोनी के अंदर ही अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सबसे बड़ा सवाल ये है कि जिस प्लांट के अंदर पुलिस चौकी मौजूद है और मुख्य गेट पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं, वहां चोर कैसे घुसे और कैसे फरार हो गए? पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।