भैयाथान: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस सूरजपुर: जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिरसी गांव में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान शोभनाथ राजवाड़े के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने घर के पीछे नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।