जशपुर: एग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही पर कार्रवाई के दिए गए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व एवं कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंजीयन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सहयोग नहीं करने वाले बीएलई के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बी