गंगधार झालावाड़
ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर निपटीं जनसमस्याएं!
उन्हैल नागेश्वर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 'ग्रामीण सेवा शिविर' आमजन के लिए बड़ी राहत लेकर आया। एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों ने 170 से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित किया।
आवासीय पट्टे: 6 परिवारों को भूमि स्वामित्व का वैधानिक अधिकार मिला।
राजस्व मामले: 35 लोगों को मिला सहमति खाता विभाजन का लाभ; 62 खाता दुरुस्ती और 16 नामांतरण के मामलों का मौके पर निस्तारण।
खेरखेड़ा और इंदिरा कॉलोनी की पानी की समस्या पर एसडीएम ओमप्रकाश चंदेलिया ने तुरंत संज्ञान लिया और खुद मौके पर जाकर निरीक्षण कर समाधान के निर्देश दिए।
जनाधार संशोधन, 37 पशु बीमा पॉलिसी वितरण और 30 सॉयल हेल्थ कार्ड के लिए मिट्टी के नमूने लिए गए।
#UnhelNageshwar #RajasthanGovernment #JanKalyan #PublicService #Jansunwai CommunityFirst