मेहदावल थाना क्षेत्र के निधुरी गैस एजेंसी के पास रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई। नंदौर से लौट रहे प्रवीन और राजकुमार की बाइक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल प्रवीन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।