बागपत: SP के निर्देशन में स्थानीय अभिसूचना इकाई ने आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद के होटलों और ठहराव स्थलों की सघन चेकिंग की
मीडिया सैल बागपत द्वारा रविवार की शाम करीब सवा छह बजे एसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा जनपद के विभिन्न होटलों एवं ठहराव स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।