उचकागांव: पिडरा में जातिसूचक गाली देकर तीन को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के पीडरा गांव में 35 वर्षीय महिला ललिता देवी को लोहे के रड व लाठी-डंडा से पीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया गया। वहीं जाति सूचक गाली दी गई। घटना 15 जून के दिन की है जब वह गांव के पीपल के पेड़ का अमावस्या का पूजन करने के बाद वापस अपने घर आ रही थी। बीच-बचाव में आए उनके भैसूर महेंद्र साह और देवर छोटे कुमार की भी जमकर पिटाई की है।