बिंदकी: पहरवापुर गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के पहरवापुर गांव के समीप बुधवार की देर शाम 7:30 बजे दो बाइक में टक्कर हो गई। जिसके चलते एक बाइक में सवार अंकित उम्र 18 वर्ष पुत्र राम सजीवन निवासी कोरसम तथा दूसरी बाइक में सवार राजेंद्र उम्र 40 वर्ष पुत्र हरीलाल निवासी धमना महाराजपुर जनपद कानपुर घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया।