मुज़फ्फरनगर: मोती झील में केमिकल से मछलियां मारने का आरोप, प्रदर्शन कर ठेका निरस्त करने की उठाई मांग, कहा- हिंदुओं की आस्था पर ठेस
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोती झील में मछली पालन के नाम पर मछलियों को जहरीले केमिकल से मारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे धार्मिक आस्थाएं आहत हो रही हैं। संगठन ने ठेकेदारों का ठेका निरस्त कर सख्त कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया