गुमला: चैनपुर में दो बाइकों की टक्कर में सुरेश खेस की मौत, 3 युवक गंभीर घायल, एंबुलेंस का इंतजार करते रहे
Gumla, Gumla | May 14, 2026 चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बेंदोरा पंचायत के बर ढोंडा (छतरपुर) के समीप गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में घायल सुरेश खेस (35) की सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए थे और सभी युवक सड़क पर अचेत होकर खून से लथपथ पड़े मिले थे।