कानपुर: कानपुर विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों ने किया प्रदर्शन,सुरक्षाकर्मियों से हुई धक्का मुक्की
कानपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों ने प्रदर्शन किया।छात्र अभिजीत राय ने जानकारी दी की निष्कासित किए गए छात्रों के प्रकरण में वह छात्रों के साथ ज्ञापन देने पहुंचे थे लेकिन विश्वविद्यालय के गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों के द्वारा छात्रों के साथ धक्का मुक्की कर दी गई। इसके बाद जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।