जलालाबाद: आगामी ईद को लेकर जलालाबाद में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में आगामी ईद के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारीज्योति यादव एवं थाना प्रभारी अरविंद चौहान जलालाबाद के नेतृत्व में रविवार को पुलिस बल ने पैदल गश्त की। गश्त के दौरान मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.